फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जामुन तोड़ने के विवाद में पहले छेड़छाड़ की तहरीर, बाद में समझौता

Sat, 14 Jun 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एसपी विनीत जायसवाल के सामने हैरान करने वाला मामला सामने आया। जामुन तोड़ने को लेकर मामूली मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को फंसाने के लिए छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप लगा दिए।
विज्ञापन

एसपी ने नगर कोतवाल से दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों ने पहले बढ़ा-चढ़ाकर मामले में तहरीर दी। इसके बाद समझौता कर चले गए। उनका कहना है कि मामूली मारपीट के मामले में भी एक-दूसरे को फंसाने से नहीं चूक रहे हैं।
उधर, ई रिक्शा चालक ने एसपी से शिकायत की कि सभी कागजात उनके पास हैं, इसके बावजूद ई रिक्शा सीज कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि ई रिक्शा से शहर में जाम की समस्या हो रही है। निर्धारित रूट पर ही ई रिक्शा चलाया जाए। अगर इधर-उधर ई रिक्शा दौड़ाकर जाम लगाने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने कोतवाल को ई रिक्शा छोड़ने के आदेश दिए। हालांकि ई रिक्शा दाखिल होने के चलते पुलिस कर्मियों ने कोर्ट से जाकर छुड़ाने की बात कही। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, कोतवाल विवेक त्रिवेदी, एसएसआई ब्रह्मानंद सिंह व अन्य कर्मियों ने 10 शिकायतों की सुनवाई कर कार्रवाई का भरोसा दिया।

कब्जेदारी से नहीं मिल रही निजात


मनकापुर/पसका/मोतीगंज (गोंडा)। मनकापुर में नायब तहसीलदार चंदन जायसवाल व कोतवाल मनोज पाठक को गोहन्ना की शबरूनिशा ने बताया कि कृषि भूमि, एलनपुर ग्रंट निवासी अबू मोहम्मद ने चकरोड पर छप्पर और करोहामान निवासी राजीव रंजन श्रीवास्तव ने जमीन कब्जे की शिकायत की। इसी तरह मोतीगंज सहित अलग-अलग थानों में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें दर्ज कराई गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें