फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फार्मासिस्टों को मिले सामूहिक जीवन बीमा का लाभ

Sat, 14 Jun 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डॉ. आकाश वैद्य को पत्र भेजकर फार्मासिस्ट सामूहिक जीवन बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट अपने राज्य की काउंसिल में हर पांचवें साल नवीनीकरण के नाम पर 1,500 रुपये फीस जमा करते हैं। जिसका कोई खासा लाभ नहीं मिलता। ऐसे में उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल की नियमावली में प्रस्ताव लाकर फार्मासिस्टों को सामूहिक जीवन बीमा योजना का लाभ दिलाया जाए। मूल्यांकन का पारिश्रमिक 30 दिन के भीतर किया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें