फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बेटी जन्मी तो ससुराली बहू को करने लगे प्रताड़ित, करते शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न; पति सहित चार नामजद

Fri, 06 Dec 2024 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

बेटी जन्मी तो ससुराली बहू को प्रताड़ित करने लगे। शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते थे। आजिज आकर पीड़िता ने पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
woman demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में नवविवाहिता ने बेटी के जन्म के बाद से पति, सास, ससुर और जेठानी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि ससुरालीजन उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।

विज्ञापन


घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र के पेड़ारे गड़वा गांव की है। गांव निवासी पीड़िता शांति देवी ने एसपी विनीत जायसवाल को दी तहरीर में बताया कि कि करीब दो साल पहले बलरामपुर के बड़की बिजुलिया गांव निवासी बब्बू से उसकी शादी हुई थी। एक वर्ष पूर्व बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद सास सुखना, जेठानी पूजा, ससुर पन्नालाल व पति बब्बू उसे लगातार शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। 

ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी

मायके से दहेज में 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, पल्सर बाइक लाने का दबाव बना रहे हैं। विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया कि छह महीने पहले पीड़िता की शिकायत पर बलरामपुर जिले के गौरा थाने में ससुरालियों ने समझौता किया। मगर फोन पर बिना दहेज के ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पति, सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें