फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दवन पुरवा गांव में शुक्रवार की रात ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। मामले में विवाहिता के पिता ने थाना परसपुर में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम लौव्वा टेपरा के रहने वाले नकछेद राम पांडेय ने थाना परसपुर में शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी पुत्री रौशनी 28 की शादी 27 जून 2012 को दवन पुरवा निवासी विनय कुमार मिश्रा के साथ की थी। शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था।
लेकिन उसकी लड़की जब से विदा होकर ससुराल गयी तभी आये दिन पूरे परिवार के द्वारा उसे दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे। सास, ननद व जेठानी मारते पीटते थे। कई बार पंचायत कर सुलह समझौता का प्रयास भी किया गया। लेकिन ससुर उनके भाई, बहन, बहनोई, पति व जेठ ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। 12 मार्च की रात 10 बजे सूचना मिली कि उसकी बेटी रौशनी की तबियत ज्यादा खराब है।
विज्ञापन

जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा तो वह मृत मिली। आरोप लगाया कि उसकी बेटी को मथुरा प्रसाद व उनके परिवार वालों ने उसकी बेटी को मार डाला।
रौशनी के पिता नकछेद राम पांडेय की तहरीर पर थाने की पुलिस ने ग्राम आंटा, दवन पुरवा निवासी सास, ननद अर्चना, जेठानी आरती, ससुर मथुरा प्रसाद मिश्रा, चचेरे ससुर कृपाशंकर, बुआ सास निर्मला, बहनोई जिलेदार शुक्ला, पति विनय मिश्रा व जेठ सुनील कुमार हत्या व प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेेजा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें