फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति में हो सुधार

Tue, 04 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते समितियों के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर की बदहाल विद्युत आपूर्ति से आक्रोशित दुर्गापूजा समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार शाम वीर विनय चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ ने समझाकर लोगों को शांत कराया। समिति पदाधिकारियों ने 10 घंटे के अंदर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर पूजा पंडालों के कपाट बंद करने और चौराहे पर अनशन करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


दुर्गा पूजा समन्वय समिति के पदाधिकारी कुसुम चौहान, विजय गुप्ता, मृगेंद्र उपाध्याय, रूपेश मिश्र, अविनाश मिश्र, अजय कृष्ण पांडेय व पाटेश्वरी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने मंगलवार शाम वीर विनय चौराहे पर चक्काजाम कर घंटों प्रदर्शन किया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि जब से शारदीय नवरात्र शुरू हुआ है तब से पावर कॉर्पोरेशन के लोग जिला मुख्यालय पर 16 से 18 घंटे विद्युत कटौती कर रहे हैं। दुर्गापूजा पंडालों के कपाट खुलते ही शाम को विद्युत कटौती शुरू हो जाती है। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रातभर अघोषित विद्युत कटौती से नगर के लोग भीषण गर्मी से सो नहीं पाते हैं।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र के मद्देनजर जिला प्रशासन के साथ दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक में तय हुआ था कि जिला मुख्यालय पर कम से कम 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। मगर पावर कॉर्पोरेशन के अफसर बैठक में हुए निर्णय का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे नगरवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर जेपी सिंह, सीओ नीतेश व नगर कोतवाल पीएन तिवारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। मगर साथ में चेतावनी दी कि यदि 10 घंटे में विद्युत आपूर्ति नहीं सुधरी तो पूजा पंडालों के कपाट बंद करके वीर विनय चौराहे पर अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें