गोंडा। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति गोंडा के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम इंडियन बैंक के संयोजन में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के सभाकक्ष में वैश्विक परिदृश्य में हिंदी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में साहित्य भूषण से सम्मानित डॉ. सूर्यपाल सिंह ने कहा कि हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। भारत की करीब 57 फीसदी से ज्यादा आबादी हिंदी बोलती और समझती है। आजादी के आंदोलन के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ पूरे देश को एकजुट करने में हिंदी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। समाज को एक सूत्र में पिरोने में हिंदी का अहम योगदान है। हिंदी का संसार काफी विस्तृत है। ऐसे में हिंदी को सशक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख एवं समिति के अध्यक्ष हेमंत मिश्र ने कहा कि भारत में लोगों के बीच संवाद का सबसे बेहतर माध्यम हिंदी है। इसलिए इसे ज्यादा से ज्यादा एक-दूसरे में प्रचारित करने की जरूरत है।
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश