फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध ढंग से चल रही पैथोलॉजी सील हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इस समय अवैध ढंग से जिले में संचालित अस्पताल और पैथालोजी पर सख्ती बरती जा रही है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में गई टीम ने एक अवैध पैथोलॉजी पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के ठीक सामने एक पैथोलॉजी पर कार्रवाई की गई है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि ये कार्रवाई प्रशासन की ओर से की गई है। ऐसे में कार्रवाई किस कारण से हुई है, ये हम नहीं बता सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल के ठीक सामने एक पैथोलॉजी की शिकायत बार-बार मिल रही थी कि ये पैथोलॉजी अवैध ढंग से काम कर रही है। इसी मामले पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। सूत्रों की मानें तो जिला अस्पताल में कार्यरत एक पैथोलाजिस्ट के इस पैथोलॉजी में काम करने की बात भी सामने आई है। वंदना त्रिवेदी ने बताया कि अवैध पैथोलॉजी पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि अभी इस पैथोलॉजी का पंजीकरण भी नहीं कराया गया था। कार्रवाई के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मलिक आलमगीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें