फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिकायत पर तालाब से तुरंत हटा अवैध कब्जा

Tue, 03 Jun 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह/गोंडा। बार-बार शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को ग्राम चौपाल 3.0 की शुरुआत की। जिलाधिकारी नेहा शर्मा सबसे पहले झंझरी ब्लॉक के पथवलिया गांव पहुंचीं और कहा कि जिन गांवों से सबसे अधिक शिकायतें आ रही हैं, वहां चौपाल के माध्यम से निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और प्रमुख समस्या अंडरपास की जल्द ही रेल विभाग को पत्र लिखकर समाधान का आश्वासन दिया।इसके बाद जिलाधिकारी ने पिपरा पदुम गांव में शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

दोपहर लगभग तीन बजे जिलाधिकारी ने उमरा गांव का दौरा किया, जहां तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत मिली। डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने तुरंत अतिक्रमण हटाया और ग्राम सचिव व प्रधान को तालाब की चारों ओर घेराबंदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उचित दर विक्रेता से राशन वितरण की जानकारी भी ली। वहीं, अनुराग मिश्र, वंशीधर मिश्र और जगराम ने खड़ंजा निर्माण व विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की, जिस पर संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई के आदेश दिए गए। तीन चकमार्गों पर अतिक्रमण की शिकायत पर भी राजस्व विभाग को खाली कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत पुरैनिया के कशमिरवा गांव में लगभग छह माह से चल रहे नाली विवाद का निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने आगामी 15 से 21 जून तक राशन कार्ड सत्यापन का आह्वान करते हुए सभी से सत्यापन कराने को कहा।
ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे और विसुही नदी पर पुल निर्माण की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। अंत में जिलाधिकारी ने दत्तनगर विसेन गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान सीडीओ अंकिता जैन, सीआरओ महेश प्रकाश, डीडीओ सुशील कुमार, पीडी चंद्रशेखर, तहसीलदार मनीष कुमार, डीपीआरओ लालजी दूबे, एमओआइसी डॉ. पूजा जायसवाल, बीडीओ अभय कुमार सिंह, बीईओ मनीष कुमार सिंह, एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल, एडीओ आईएसबी आजम खान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें