गोंडा। देवीपाटन परिक्षेत्र आईजी अमित पाठक ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रह प्रशिक्षुओं को कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाया। आईजी ने साइबर अपराध व नए कानून से जुड़े विषयों, व्यावहारिक जीवन में पुलिसिंग की चुनौतियों और पुलिसकर्मियों के नैतिक कर्तव्यों समेत कई पहलुओं पर चर्चा की।
आईजी ने मौजूदा समय में साइबर अपराध की प्रवृत्ति, उनसे निपटने की तकनीक, कानून के प्रावधान और एक जिम्मेदार और संवेदनशील पुलिसकर्मी के व्यवहार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आरक्षियों को न केवल कानून की जानकारी देना था, बल्कि उन्हें व्यावहारिक दृष्टिकोण से भी सशक्त बनाना था, ताकि वे भविष्य में अपने कर्तव्यों का प्रभावी रूप से निर्वहन कर सकें। क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।