फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिकायतों के निस्तारण की खानापूर्ति पर आईजी नाराज

विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली में निरीक्षण करते आईजी अमित पाठक। -संवाद 
विज्ञापन
करनैलगंज। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक शनिवार की दोपहर थाना समाधान दिवस का जायजा लेने कोतवाली पहुंचे। समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों का रिकॉर्ड चेक किया तो स्थिति ठीक नहीं मिली। कार्रवाई के बारे में कोतवाल सही जानकारी नहीं दे सके। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि प्रत्येक शिकायतों का निस्तारण किया जाना चाहिए। साथ ही संबंधित पंजिका में क्या कार्रवाई की गई है? उसका उल्लेख होना चाहिए। ताकि संबंधित फरियादियों से फीडबैक लिया जा सके। इसके साथ ही आईजी ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की हकीकत परखी। नायब तहसीलदार रामप्रताप पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। एसपी विनीत जायसवाल ने कोतवाली नगर व मनकापुर पहुंचकर जनशिकायतों की सुनवाई की। समाधान दिवस में आई दो शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीम गठित की। वहीं, एएसपी मनोज रावत ने मनकापुर कोतवाली में समस्याएं सुनीं।
विपक्षी दे रहे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी
पसका। परसपुर थाना पर शनिवार को थाना समाधान दिवस में प्रभारी तहसीलदार सुभद्र प्रसाद यादव व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित सिंह ने जन समस्याओं की सुनवाई की। नंदौर के बलगरपुरवा निवासी माया देवी ने बताया कि विपक्षी खेत की जोताई नहीं करने दे रहे हैं। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे है। वहीं राजापुर उमराव पुरवा निवासी राजेश ने नींव तोड़कर कब्जा किए जाने की शिकायत की। 10 शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह, बृजेश कुमार मिश्रा, लेखपाल इंद्रेश वर्मा, शेषनरायण शर्मा, दीपक आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने की सुनवाई
वजीरगंज। थाना परिसर में नायब तहसीलदार अनुराग पांडेय व प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह ने चार मामलों की सुनवाई की। साथ ही फरियादियों को संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राजीव मिश्र, लेखपाल मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें