फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रात में अकेले फंसने पर डायल करें 112, सुरक्षित घर पहुंचाएगी पुलिस

Mon, 27 Oct 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
– मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं को दी गई सुरक्षा, साइबर क्राइम व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलसर। बरसड़ा के एक निजी स्कूल में सोमवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तरबगंज कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्रा या महिला को रात में अकेले फंसने की स्थिति में मदद चाहिए, तो यूपी 112 पर कॉल करें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी और उन्हें घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी। कोतवाल ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। किसी भी परिस्थिति में डरें नहीं, तुरंत 112 डायल करें। एंटी रोमियो टीम की प्रभारी कल्पना श्रीवास्तव ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। उपनिरीक्षक अवनीश कुमार शुक्ल ने साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अंजान व्यक्ति से ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उपनिरीक्षक सुनील सिंह ने छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवल किशोर उपाध्याय, अवध किशोर उपाध्याय, अंबिका प्रसाद, मनोज कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें