फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 20 तक बच्चों का ब्योरा नहीं दिया तो होगी कार्रवाई

Mon, 18 Mar 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के परिषदीय, माध्यमिक और मदरसों व मकतबों में पढ़ने वालों बच्चों की यू-डायस पोर्टल फीडिंग का पूर्णत: प्रमाण पत्र नहीं दिया तो संबंधित हेडमास्टर व बीईओ समेत शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

फीडिंग शुरू न करने वाले जिले के 40 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। 20 मार्च तक फीडिंग के साथ ही पूर्णत: प्रमाण पत्र देने का मौका दिया गया है।

बता दें कि वर्ष 2022-23 में जिले के 2609 परिषदीय विद्यालयों में 3,96,862 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। पर वर्ष 2023-24 में घटकर 3,28,482 रह गए। गत वर्ष के मुकाबले 68,380 यानी 17 प्रतिशत बच्चे विद्यालय से बाहर हो गए। पिछले वर्ष के मुकाबले मौजूदा सत्र में निजी विद्यालयों में 9500 बच्चे बढ़ गए।
जिले में परिषदीय विद्यालयों में सुधार के लिए सारी कवायदें फेल रही हैं। जिले में अधिकारियों के स्तर से व्यवस्था लागू करने के नाम पर महज खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा महानिदेशक की सख्ती के बाद से बीएसए प्रेमचंद यादव ने 20 मार्च तक यू-डायस पर फीडिंग के लिए अंतिम चेतावनी जारी की है। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ ही वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। निजी विद्यालयों की मान्यता खत्म की जाएगी।



माध्यमिक आठ व 22 मदरसों समेत 40 पर लटकी तलवार

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत 524 विद्यालयों में से आठ ने डाटा फीडिंग नहीं की। वर्ष 2022-23 में से 2,29,177 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जबकि मौजूदा सत्र में 1,96,555 घटकर रह गए। जिले में 505 मदरसे व मकतब संचालित हैं। इसमें से 22 मदरसों ने फीडिंग नहीं की। गत वर्ष 2022-23 में 44,875 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वहीं मौजूदा सत्र में 41,626 घटकर रह गए हैं।



20 मार्च तक फीडिंग के लिए अभी भी अवसर



एमआईएस इंचार्ज जगदीश शरण गुप्ता के अनुसार स्कूल शिक्षा महानिदेशक स्तर से छात्रों की घटी संख्या के अंतर को पूर्ण करने के लिए 20 मार्च तक समय दिया गया है। सभी विद्यालयों को डाटा फीडिंग के लिए अंतिम चेतावनी जारी की जा चुकी है। इसके बाद परिषदीय विद्यालयों के वेतन वृद्धि रोकने व प्रतिकूल प्रविष्टि देने के अलावा निजी विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।






बीईओ व हेडमास्टर की गई रिपोर्ट तलब

बीएसए प्रेमचंद यादव के अनुसार बीईओ व हेडमास्टर से रिपोर्ट तलब की गई है। बीच सत्र में परिषदीय विद्यालयों से 68 हजार विद्यार्थियों के बाहर होने का प्रकरण गंभीर है। जल्द से जल्द फीडिंग नहीं पूरी की जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। पूर्णत: प्रमाण पत्र मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें