गोंडा। एक व्यक्ति ने फेसबुक पर प्रकाशित खबर देखकर अपनी पत्नी से ठगी करने वाले दो आरोपियों की पहचान करने का दावा किया है। पीड़ित ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
धानेपुर के पूरब गली निवासी आजाद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 जून को उनकी पत्नी आसमा इलाज के लिए ई रिक्शा से गोंडा आ रही थीं। आरोप है कि रास्ते में दो ठग महिलाओं ने उनकी पत्नी के गले से करीब 22 ग्राम वजन की सोने की चेन धोखे से उतरवा ली। डर और संकोच के कारण उनकी पत्नी ने उस समय घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।
पीड़ित का कहना है कि बाद में मोबाइल पर फेसबुक देखते समय उनकी पत्नी ने पुलिस द्वारा पकड़ी गई दो महिलाओं की तस्वीरें देखीं और उन्हें वही महिलाएं बताया, जिन्होंने उनकी चेन ठगी थी। कोतवाल नगर विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।