फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शादी के बाद सऊदी गया पति, ससुरालीजन नहीं करने देते फोन

Sun, 08 Dec 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शादी के बाद पति सऊदी अरब चला गया। बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र निवासी सुसरालीजन फोन तक नहीं उठाने दे रहे हैं। नाराज होकर विवाहिता डेढ़ साल से मायके में गुजारा कर रही है। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में दंपती का विवाद पहुंचा तो नोकझोंक शुरू हो गई। मामला बिगड़ते देख परामर्शदाताओं ने एक सप्ताह विचार करने का वक्त दिया है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2021 को नगर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला की शादी बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद पति सऊदी कमाने चला गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति के बाहर रहने के दौरान ससुरालियों ने फोन पर बात करने तक पाबंदी लगा दी। वह मायके में रह रही है। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की तो मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया।
रविवार को दूसरी बार पति-पत्नी को सामने बैठाकर परामर्शदाता गंगाधर शुक्ल, यशोदानंदन त्रिपाठी, संतोष ओझा, अनीता श्रीवास्तव, राजमंगल मौर्य के अलावा सीओ सदर शिल्पा वर्मा और महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने समझाया। मगर पत्नी की शर्त के आगे परामर्शदाताओं की एक भी न चली। पत्नी ने कहा कि वह तब तक ससुराल नहीं जाएगी, जब तक उसका पति अपने वतन में कोई व्यवसाय नहीं कर लेता। ससुरालीजन उसे फोन चलाने की छूट नहीं देते हैं। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी तो परामर्शदाताओं ने एक और तारीख बढ़ा दी। इस तरह से परिवार परामर्श केंद्र में 32 मामले की सुनवाई हुई। इसमें एक के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए परामर्शदाताओं ने सलाह दी है।
विज्ञापन

सुखी जीवन के लिए राजी हो रहे दंपती
आपसी विवाद त्यागकर दंपती साथ रहने को राजी हो रहे हैं। रविवार को परामर्शदाताओं ने दो जोड़ों को एक-दूसरे के साथ रहने के लिए राजी किया है। पहले से समझौता कर चुके परिवारों को भी सुनने के बाद उनकी फाइलें बंद कर दी हैं। इसमें से ज्यादातर दंपती सुखी जीवन के लिए मन से रिश्ता निभा रहे हैं। परामर्शदाताओं ने सुनने के बाद 12 फाइल बंद कर दी। कांस्टेबल शाहिना बानो और ज्योति राजभर समेत अन्य महिला पुलिस कर्मी मुस्तैद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें