फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पति ने की मुंबई जाने की जिद, पत्नी ने जान दी

Sat, 14 Feb 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार। नकहा के लोनियन पुरवा निवासी सरस्वती (22) ने पति के मुंबई जाने की जिद से आहत होकर शनिवार शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। लोनियन पुरवा निवासी रक्षाराम ने बताया कि उनके बेटे शिवम की शादी फरवरी 2025 में सरस्वती से हुई थी। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। शनिवार को शिवम मजदूरी के लिए मुंबई जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन बहू नहीं चाहती थी कि वह जाए। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। बहू नाराज होकर पहली मंजिल पर पहुंची और फंदा लगा लिया। परिजनों ने सरस्वती को फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. अरुण सिंह ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रोते-बिलखते शिवम ने बताया कि उसने कभी सोचा ही नहीं था कि सरस्वती ऐसा कर लेगी। परिवार की खुशी के लिए कमाना चाहता था। सरस्वती के तीन माह की दुधमुंही बच्ची है। वहीं, इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि विवाहिता के गले पर निशान मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें