फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मोदी-ट्रंप ट्रेड डील की जलाईं प्रतियां

Sat, 14 Feb 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में क​थित ट्रेड-डील की प्रतियां जलाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अजय मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मोदी-ट्रंप ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह ट्रेड डील देशहित के खिलाफ है। इससे स्थानीय व्यापारियों व किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से समझौते की शर्तों को सार्वजनिक करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से इस समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस दौरान डॉ. राजकुमार सिंह, पंकज श्रीवास्तव, मंजू देवी, दिग्गज पांडेय, रिजवान नियाजी, शुभम शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें