फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुबई में शौहर ने कर ली दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। धोखेबाज शौहर ने दुबई में गोवा की रहने वाले लड़की से दूसरी शादी कर ली, उसका एक बेटा भी है। शौहर के मोबाइल फोन पर डीपी से खुलासा हुआ। विवाहिता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में विवाहिता की सुनवाई की गई। विवाहिता ने कहा कि वह ससुराल नहीं जाना चाहती है। पिता कैंसर पीड़ित हैं, ऐसे में उसका दान-दहेज वापस करा दिया जाए।
विज्ञापन

कैंसर बुजुर्ग पीड़ित पिता व परिजनों के साथ परिवार परामर्श केंद्र पहुंची मनकापुर क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि जनवरी 2012 में खरगूपुर निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। उसका शौहर दुबई में नौकरी करता है। करीब एक साल से वापस नहीं लौटा है। उसने दुबई में काम कर रही गोवा की एक लड़की से दुबई में शादी कर ली है। उससे एक बेटा भी है। पीड़िता समेत मायके वालों का नंबर ब्लॉक कर दिया है। ससुरालीजन भी धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। सोमवार को परिवार परामर्श केंद्र में विवाहिता की सुनवाई की गई। पीड़िता ने बताया कि शौहर के व्हाट्सएप डीपी से उसे दूसरी शादी की जानकारी हो सकी है। कहा कि वह ससुराल नहीं जाना चाहती है। उसका दान-दहेज वापस कर दिया जाए। परामर्शदाताओं ने दूसरे पक्ष को सुनने के लिए 19 जनवरी को अगली तिथि निर्धारित की है। महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कैंसर पीड़ित पिता को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। इस तरह से परामर्शदाताओं ने कुल 42 फाइलों की सुनवाई की। इस दौरान परामर्शदाता गंगाधर शुक्ल, संतोष ओझा, यशोदानंदन त्रिपाठी, अनीता श्रीवास्तव, राधा मिश्रा समेत अन्य परामर्शदाता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सात मामलों में ही पहुंचे दोनों पक्ष
परिवार परामर्श केंद्र में महज सात मामलों में ही दोनों पक्ष पहुंचे। इस दौरान परामर्शदाताओं ने सुनवाई के बाद एक जोड़े को साथ रहने के लिए राजी कराया है। वहीं तीन फाइलों में सुनवाई बंद की गई है, जबकि तीन जोड़ों ने पहुंचकर परामर्शदाताओं को अपनी खैरियत बताई है। इस दौरान अधिकतर मामलों में या तो एक पक्ष पहुंचा या फिर दोनों पक्षों से कोई नहीं पहुंच सका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बारिश व ठंड के चलते कम लोग ही आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें