फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कन्नौज की घटना से प्रशासन सतर्क, ओवरब्रिज की परखी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कन्नौज रेलवे स्टेशन पर भवन निर्माण के दौरान हुए हादसे पर यहां प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर एएसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने सोनी गुमटी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे सेतु निगम और रेलवे के इंजीनियरों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

एएसडीएम ने बताया कि सोनी गुमटी पर निर्माणाधीन ब्रिज पर आरओबी का गर्डर लांच करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सेतु निगम और रेलवे के इंजीनियरों से तकनीकी और अन्य जानकारियां हासिल कीं। कहा कि ब्रिज पर गर्डर रखवाने की प्रक्रिया चल रही है। बड़ी क्रेन मंगवाई गई है। रेलवे से ब्लॉक मांगा गया था लेकिन, प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर कई विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कई ट्रेनें वाया गोंडा होकर आ-जा रही हैं। पूर्व में 10,11,12 व 13 जनवरी को गर्डर लांच करने को लेकर ब्लॉक मांगा गया था लेकिन, स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से यह काम अभी रुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 15-16 जनवरी को गर्डर लांच करने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें