फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पिटाई से आहत युवक ने फंदे से लटककर जान दी

Thu, 23 Jan 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के मूढ़ाडीहा गांव के रहने वाले एक युवक ने पिटाई व धमकी से आहत होकर बुधवार देर रात घर के एक कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के चाचा ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेश कुमार यादव ने बताया कि 22 जनवरी की शाम उनके भतीजे हिमांशु यादव (19) को गांव के ही रहने वाले गयाप्रसाद, उनकी पत्नी मायावती व पुत्र राज अपने साथ बेलहरी बुजुर्ग गांव में एक कार्यक्रम में ले गए थे। लौटते समय रास्ते में किसी बात को लेकर हिमांशु से उन लोगों की कहासुनी हो गई। इसी को लेकर तीनों ने मिलकर हिमांशु की पिटाई कर दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
राजेश के मुताबिक मामले की जानकारी पाकर वह मौके पर गए और हिमांशु को समझाकर घर ले आए। तभी से वह मानसिक तनाव में था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। बृहस्पतिवार सुबह जब वह देर तक सोकर नहींं उठा तो उसकी मां साधना जगाने पहुंचीं। दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांकने पर हिमांशु का शव फंदे से लटका नजर आया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि हिमांशु के चाचा राजेश कुमार की तहरीर पर तीनों आराेपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

परिवार में मचा कोहराम


हिमांशु की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। चाचा राजेश ने बताया कि हिमांशु दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई शिवांक सूरत में निजी कंपनी में नौकरी करता है। हिमांशु के पिता भद्रसेन की वर्ष 2009 में ही मौत हो गई थी। हिमांशु भी गुजरात में नौकरी करता था। कुछ दिनों पहले ही वह गांव आया था। बेटे की मौत से मां साधना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें