फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब चेक लिस्ट के साथ होगी सरकारी अस्पतालों की जांच

Thu, 23 Jan 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला प्रशासन अब सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर व जन सुलभ बनाएगा। डीएम नेहा शर्मा की पहल पर शुरू हुई इस कवायद के तहत सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने के लिए 40 बिंदुओं की एक चेकलिस्ट तैयार कराई गई है। डीएम द्वारा नामित वरिष्ठ अधिकारी चेक लिस्ट के आधार पर सरकारी अस्पतालों का सघन निरीक्षण कर सुविधाओं की जमीनी हकीकत को परखेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पतालों में उपलब्ध इलाज की सुविधाओं, सेवा, स्वच्छता और दवाओं की उपलब्धता को जांचा जाएगा। डीएम ने स्वयं परसपुर, करनैलगंज, हलधरमऊ और कटरा बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्णय लिया है। इसके लिए तैयार किए चेकलिस्ट में एंटी रैबीज वैक्सीन, सीटी स्कैन, न्यूबॉर्न केयर यूनिट, टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ-शिशु मृत्यु ऑडिट और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है।
जांच के लिए अलग-अलग सौंपी जिम्मेदारी
प्रत्येक अस्पताल का निरीक्षण जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना की जांच का जिम्मा सीडीओ अंकिता जैन और अपर उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा संभालेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया, बभनजोत, मनकापुर की जिम्मेदारी मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश और अपर उप जिलाधिकारी अशोक गुप्ता, सीएचसी वजीरगंज, तरबगंज, बेलसर, नवाबगंज का निरीक्षण एडीएम आलोक कुमार और डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार करेगी। इसी तरह सीएचसी काजीदेवर, पंडरी कृपाल, रूपईडीह का नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और अपर उप जिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना निरीक्षण करके हकीकत देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें