फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय गुरुदेव के भक्तों का विशाल समागम आज

Wed, 19 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में भांभर नाले के तट पर गुरुवार को बाबा जय गुरुदेव के भक्तों का विशाल समागम होगा। बीते दिनों वाराणसी में बाबा जय गुरुदेव के कार्यक्रम में हुए दर्दनाक हादसे के चलते यहां होने वाले आयोजन को लेकर प्रशासन काफी सतर्क दिख रहा है। सम्मेलन स्थल पर अनुमति से अधिक भक्तों के पहुंचने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात नौ बजे एसपी स्वप्निल ममगेन ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। गुरुवार शाम यहां बाबा जय गुरुदेव के शिष्य उमाकांत तिवारी भक्तों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी करीब 15 दिन से चल रही है। कार्यक्रम स्थल पर आश्रम व टेंट आदि के निर्माण के लिए नेपाल से कारीगर आए हैं।

पेयजल के लिए 12 नए हैंडपंप लगाए हैं। कार्यक्रम में करीब 15 हजार भक्तों की भीड़ पहुंचने की संभावना एसडीएम तुलसीपुर एसके तिवारी जता रहे हैं। कार्यक्रम में जिले के अलावा सिद्धार्थनगर तथा नेपाल के भक्त भी पहुंचेंगे। बीते दिनों वाराणसी में बाबा जय गुरुदेव समागम के दौरान हुए हादसे को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की सुरक्षा में आठ थानाध्यक्षों को लगाया गया है। 150 आरक्षी तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस तथा एक प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर 20 चौपहिया तथा 50 दोपहिया वाहन ले जाने की अनुमति पुलिस ने दी है। एसपी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अफरातफरी न हो, इसके लिए आयोजकों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीआईजी से एक्सट्रा फोर्स भी मांगी गई है। कार्यक्रम पर प्रशासन की नजर रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें