फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर धमकी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान समेत तीन लोगों पर धमकी का केस
विज्ञापन

मनकापुर। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ ग्राम सभा निधि का दुरुपयोग का मामला दर्ज किया है। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम ऐलनपुर ग्रंट गांव निवासी चुन्नी लाल ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम सभा के विकास के लिये मिले हुए मदों का ग्राम प्रधान नाम अज्ञात, सेक्रेटरी दीप नरायन पांडेय, प्रधान पति विनय कुमार मौर्य पुत्र वृज मोहन द्वारा सरकारी धन दुरुपयोग कर लिया और जन सूचना मांगने पर आधी-अधूरी जानकारी देते हुए मारने-पीटने की धमकी दी। मामले में डीएम के आदेश पर पुलिस ने प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें