फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास आयुक्त ने लगाई फटकार

Tue, 28 Jul 2015 11:38 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दौरे पर आये आवास आयुक्त ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए आवास आयुक्त ने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में अधिकारियों द्वारा बिना पत्रावली के ही प्रगति की जानकारी दिये जाने से आक्रोशित आवास आयुक्त ने अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जनपद दौरे पर आवास आयुक्त व जिले के नोडल अधिकारी शहाबुद्दीन ने सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में विकास व जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने निर्देश दिया कि मेरी समीक्षा बैठक में विभिन्न कार्यों से संबंधित शासनादेश तथा योजनाओं की वास्तविक प्रगति आख्या के साथ ही अधिकारी आयें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी बैठकों में यदि कोई अधिकारी कार्यों की प्रगति के बारे में बिना पत्रावली के आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ को निर्देश दिया कि आगामी 29 जुलाई को अपराह्न तीन बजे कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रमों से संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर कार्यक्रमवार समीक्षा करें और समीक्षा की कार्य वृत्ति को इसी तिथि में जिलाधिकारी को प्रेषित करें।

बैठक में डीएम प्रीति शुक्ला एवं सीडीओ रामाश्रय ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में एडीएम गंगाराम गुप्ता एवं सीएमओ डा. यूके वर्मा अन्य तमाम विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें