फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में मकान ढहा, पेड़ व खंभे गिरे

Sun, 12 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
अांधी में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में पांच दिन पहले आए चक्रवाती तूफान की तबाही अभी लोग भुला भी नहीं पाए कि रविवार की दोपहर बाद आई तेज आंधी व बारिश ने एक बार फिर जमकर कहर बरपाया। आर्यनगर से लेकर गोपाल बाग व गोकरन शिवाला तक आंधी की चपेट में आने से एक मकान ढह गया, वहीं कई पेड़ धराशायी हो गए। आंधी के चलते विद्युत पोल के गिरने से क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर एक महिला व पशु जख्मी हो गए। वहीं, पेड़ गिरने से गोपालबाग-इटियाथोक मार्ग भी बाधित हो गया है। 

सात मई को आए चक्रवाती तूफान ने जो तबाही मचाई थी, उससे जनजीवन तो पटरी पर आ गया, मगर पेड़ों के गिरने से विद्युत व्यवस्था अभी तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। इसी के बाद नौ मई को करनैलगंज व कटरा क्षेत्र में भी आंधी ने तबाही मचाई।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर दो बजे आई तेज आंधी व बारिश ने आर्यनगर, गोपाल बाग, खरगूपुर व गोकरन शिवाला में खूब कहर बरपाया। आंधी व बारिश से गोपाल बाग के मुरलीधर शुक्ल का पक्का मकान ढह गया, हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

खरगूपुर के बभनीसराय गांव में बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। वहीं, कमड़ावा गंाव में आम का पेड़ टूटकर बिजली के खंभे पर गिरने से विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई। आंधी के दौरान कुरासी गांव के भगेलू के घर पर पेड़ गिरने से उसकी पत्नी राधा (35) जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं, इसी गांव में मुन्ना के घर के बाहर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से घर के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, राधानगर में आम का पेड़ गिरने से मंगने वर्मा के घर के बाहर बंधी एक भैंस जख्मी हो गई। गोपाल बाग कस्बे के समीप सड़क पर आम का पेड़ टूटकर गिरने से गोपालबाग-इटियाथोक मार्ग बाधित हो गया। आंधी व बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली गुल हो गई है। ग्रामीण पेड़ काटकर रास्ता खाली करने में जुटे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें