फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाना बनाते समय छप्पर में लगी आग, जल गई तीन घरों की गृहस्थी; धमाके के साथ फटे दो सिलेंडर... दहल उठा क्षेत्र

Sun, 06 Apr 2025 03:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में खाना बनाते समय छप्पर में आग लग गई। हवा तेज होने से देखते ही देखते तीन घरों की गृहस्थी जल गई। दो सिलेंडर तेज धमाके के साथ फटे। आग बुझा रहे लोगों ने भागकर खुद को बचाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
खाना बनाते समय छप्पर में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में शनिवार की रात खाना बनाते समय छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसियों के भी छप्पर चपेट में ले लिए। इससे तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेखपाल ने सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की है। 

विज्ञापन


घटना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के ऐली परसौली गांव की है। गांव निवासी ननकू निषाद के छप्पर में आग लग गई। भतीजे श्यामू ने बताया कि रात में घर में खाना बन रहा था। इसी दौरान छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें देख घर के लोग बाहर की तरफ भागे। कुछ ही देर में आग ने पड़ोस के बरसाती निषाद एवं जगदीश निषाद के घर को भी चपेट में ले लिया। 

यह भी पढ़ेंः- Ram Navami: रामलला का हुआ सूर्य तिलक, श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठी रामनगरी; तस्वीरों में भव्य छटा
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच घर में रखे रसोई गैस के दो सिलेंडर में आग लग गई। इसे वह तेज धमाके के साथ फट गए। सिलेंडर के धमाके से इलाका कांप गया। लोग खुद को बचाकर दूर भागे। आग बुझाने की भागदौड़ में गांव के श्यामू गहरे गड्ढे में गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

लेखपाल ने किया क्षति का आकलन

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक तीनों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। श्यामू ने बताया कि करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अंकित कुमार ने सर्वे करके जानकारी जुटाई। लेखपाल ने बताया कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें