फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर ढहा मकान,चार घायल,फसलों को नुकसान

विज्ञापन
गोंडा के बालपुर में बारिश के बाद डूबी फसल। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित है। बारिश से जिले के ग्राम नकहा बसंत पाठक पुरवा में गुरुवार की रात में कच्चा मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबकर चार लोग घायल हो गये। हवा के झोंके के साथ हुई बारिश से कई क्षेत्र में गन्ने की फसलों के गिर गईं वहीं खेत में जलभराव हो जाने से सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है। जिले में लगातार बारिश होते देखकर जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के स्कूल में अवकाश करने का आदेश दिया है। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने से सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यह बारिश धान की फसलों को लिए काफी मुफीद बतायी जा रही है। इस बारिश से कुछ फसलों को नुकसान हुआ है तो कुछ फसलों में खासकर धान की फसलों को काफी फायदा हुआ है। दो दिन में जिले में 75 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक जगह जगह सड़क पर जलभराव होने के साथ कीचड़ हो गया है। लोगों को आने जाने में काफी दुश्वारी उठानी पड़ी। शहर में कई स्थान पर सड़क किनारे लगे पेड गिर गये।
पुलिस लाइन के मैदान, विकास भवन, शहर के रगड़गंज रोड किनारे लगा पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गये कई मुहल्ले में अभी भी लाइट की व्यवस्था बहाल नही हो सकी है। बारिश के इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक वर्षा हुई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामलखन ने बताया कि इस बारिश से सभी फसलों को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने बताया कि गन्ने की फसलें गिर गई हैं। किसान गन्ने की फसलों की बंधाई करा दें। इसके अलावा जिन सब्जी आदि की फसलों में जल भराव हो गया है किसान उसकी जलनिकासी कर दें। उन्होंने अरहर, मक्का व सब्जी की खेती ढलान व जलनिकासी वाले खेत में किये जाने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन

मकान के मलबे में दबे लोगों को ग्रामीणों ने निकाला
बालपुर। विकास खंड हलधरमऊ के नकहा बसंत पाठक पुरवा में बीती रात बारिश से राधे श्याम का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के बरामदे में सो रहे राधेश्याम (50), उनकी पत्नी लीलावती (45), बेटा विशाल (15) व बेटी मीता (16) मलबे के नीचे दब गये। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला । ग्राम प्रधान अनुपम मिश्र ने बताया कि रात में अचानक घर ढह जाने से परिवार के लोग चोटिल हो गये जिन्हें एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में लीलावती की हालत गंभीर बनी हुई है। हलका लेखपाल राम नाथ ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
सड़क पर कीचड़ जलभराव से हुई दिक्कत
मसकनवा। लगातार हो रही बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बरसात के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल रहा। बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बाजार की व ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग पर पानी व कीचड़ से सराबोर हैं। मसकनवा बाजार के गौराचौकी मार्ग, रेलवे स्टेशन, ब्लॉक मुख्यालय, भवाजित पुर मार्ग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पशु अस्पताल, राजकीय कृषि गोदाम मार्ग सहित तमाम प्राथमिक, जूनियर व इंटर कॉलेजों में जल भराव होने से लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही हैं। परसा तिवारी में विद्युत पोल गिरने से छपिया फीडर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित है। विधुत उपकेंद्र के एस एस ओ दीपक पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में कई जगह विद्युत तार टूटने की सूचना हैं। जिसे सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें