फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजबान उत्तर प्रदेश व बिहार ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। 36वां राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले में बिहार ने बड़ौदा को आठ विकेट हरा दिया। वहीं मेजबान उप्र ने राजस्थान को दस रन से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बिहार के आलराउंडर बिट्टू 40 रन व एक विकेट लेने के चलते मैन ऑफ द मैच बने। वहीं उप्र के धीरज दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच रहे। विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों को मैन आफ द मैच का खिताब देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नंदिनी नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार प्रदेशों की राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मुकाबला बिहार और बड़ौदा के बीच खेला गया। यह मैच एकतरफा मुकाबला साबित हुआ। बड़ौदा पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 85 रन बनाये जिसमें बड़ौदा के स्टार बल्लेबाज सूरज ने 27 रन व मध्यक्रम के बल्लेबाज वरुण ने 21रन बनाये। इन दोनों के अलावा एक्स्ट्रा 19 रन रहा। बिहार के गेदबाज अजय ने 30 रन देकर 2 विकेट लिया।
आलराउंडर बिट्टू ने गेंदबाजी कर 16 रन देकर एक विकेट लिया। 86 रन का पीछा करने उतरी बिहार की टीम शुरू से आक्रामक रही। आलराउंडर बिट्टू व सूरज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 40-40 रन बनाये और अपनी टीम को 7.4 ओवर में 86 रन बनाकर मैच जिता दिया। दूसरा मैच मेजबान उप्र व राजस्थान के बीच खेला गया जिसमें उप्र ने पहले बल्लेबाज करते हुए 8 विकेट खोकर 92 रन बनाये जिसमें उप्र के धीरज ने 40 व आलराउंडर राममणि पांडेय ने 32 रन बनाये। उप्र के 93 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने मैच को रोमांचक बनाया पर दस रन से हार गई।
विज्ञापन

राजस्थान के बल्लेबाज विक्रम ने 49 रन, हुसैन ने 28 व संदीप ने 25रन बनाकर मैच जिताने का प्रयास किया पर उप्र की कसी गेदबाजी व फील्डिंग के चलते राजस्थान की टीम 12 ओवर मे 6 विकेट खोकर 82 रन ही बना पायी। इस मौके पर महाविद्यालय के नियंता डॉ. देवानंद तिवारी, जीतेंद्र झा, स्कोरर सुधीर यादव, सुल्तान सिंह, अंपायर विवेक पांडेय व रंजय सिंह ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें