फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी ने डॉक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मी ने डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के महारानीगंज निवासी देवेंद्र कुमार बाल्मीकि ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम आठ बजे अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की। शिकायती पत्र में बताया गया कि वह अपना काम करने के बाद मोबाइल फोन में वीडियो देख रहा था। तभी वहां डॉक्टर आ गए, और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उससे अभद्रता की। आरोप है कि डॉक्टर ने नौकरी से निकाल देने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें