फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल व ससुरालीजनों पर बच्चा गायब करने का आरोप

विज्ञापन
गोंडा के महिला अस्पताल में बच्चे के गायब होने की सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल व ससुरालीजनों पर एक महिला ने बच्चा गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने नगर कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 19 नवम्बर को पीड़िता को उसे ससुराल वाले एम्बुलेंस से जिला महिला अस्पताल लेकर आये। जहां किसी नर्स ने कहा कि बच्चे दानी का मुंह अभी नहीं खुला है। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान मुझे एक इंजेक्शन लगाया गया। उसके बाद मुझे याद नहीं है। जब होश आया तो मेरी जेठानी व सास ने कहा कि मरी लड़की हुई थी। मुझसे कहा कि घर चलो सब बतायेंगे। यह कहकर मुझे घर पर लेकर चली गई।
घर पहुंचने के बाद परिवार के लोग मुझे मारने-पीटने लगे। उसके बाद मेरे जेठ ने मुझे मारा और कहा कि तुम्हें कोई बच्चा नहीं हुआ है। तुम नौ महीने तक पेट में कपड़ा बांधकर ढोंग कर रही थी। इसके बाद मुझे घर से भगा दिया और मैं अपने माइके चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने चाची-चाचा और परिवारीजनों को मामले से अवगत कराया। परिवारीजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही बच्चा ले लिया है और देना नहीं चाहते हैं। वो लोग हमारी बेटी को छोड़ना चाहते हैं। पीड़िता के मामा ने बताया कि जब हमें इस बात की जानकारी हुई तो हमनें जिला महिला अस्पताल के कर्मी व ससुराल वालों के विरुद्ध नगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें