फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिक्की तोड़ 30 हजार रुपए लेकर चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। बाइक की डिक्की तोड़कर बुधवार की दोपहर 30 हजार रुपये लूट कर दो युवक फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 112 की टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर रुपया बरामद कर लिया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

यूपी 112 के सीपी भानु प्रकाश व कांस्टेबल अनुज कुमार यादव ने बताया कि नयेगांव पारासराय के रहने वाले मोहम्मद रमजान कुरैशी सहारा इंडिया परिवार में अभिकर्ता के रूप में काम करते हैं। बुधवार की दोपहर बाद प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की पारासराय शाखा में रुपये जमा करने गए थे। वहां उन्होंने 90 हजार रुपये जमा किए और 30 हजार रुपये अपनी डिग्गी में रखकर गोंडा की तरफ निकले थे।
सरयू नहर पुल पारासराय के पास पहुंचने पर बंगाली होटल के पास वह पानी पीने लगे। तभी दो युवक बाइक से आए और बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखा 30 हजार निकाल कर धानेपुर मार्ग की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना तुरंत मोहम्मद रमजान ने यूपी 112 को दी। यूपी 112 ने तत्परता दिखाते हुए आगे सूचना देकर रास्ते पर कई जगह बैरियर लगवा दिया।
विज्ञापन

कुलमन पुरवा गांव के पास बाइक सवार दोनों युवक यूपी 112 की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से 30 हजार की नकदी भी बरामद कर ली है। यूपी 112 पकड़े गए दोनों युवकों अजीत बरवार पुत्र दीप नारायण, हेमंत पुत्र हनुमान निवासी दूल्हापुर थाना धानेपुर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मगर पीड़ित ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें