फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में आग से गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। माधवपुर गांव के मजरा दामोदर पुरवा में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से छप्पर के घर में लगी आग में छप्पर समेत गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के माधवपुर गांव के मजरे दामोदर पुरवा निवासी गया प्रसाद शुक्ल ने बताया कि उनके छप्पर के घर में गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

आग से छप्पर समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गया प्रसाद के परिवार की मालती देवी ने बताया कि आग बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग से 50 हजार रुपये की संपति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें