फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच न होने पर घेरा सीएमओ कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वहीं लोगों की कोरोना जांच न हो पाना चिंता का विषय है। गुरुवार को जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराने आए सैकड़ों लोग भटकते रहे। नाराज लोगों ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। जिससे अस्पताल के अन्य मरीजों व तीमारदारों के कोरोना संक्रमित होने का खतरा बढ़ जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं वहीं कइयों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। ऐसे में लोग कोरोना जांच को लेकर सतर्कता बरतने लगे हैं। कोरोना जैसे लक्षण होने पर जांच करवाने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
वहीं अस्पताल आकर कोरोना संभावित लोग स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही का शिकार होकर इधर-उधर घूमते रहते हैं जिससे न सिर्फ उन्हें अन्य मरीजों को भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। गुरुवार को जिला अस्पताल में कोरोना जांच न होने से खफा लोगों से घंटों तक सीएमओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वह सुबह से कोरोना जांच कराने के लिए अस्पताल के चिकित्सकों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनका जांच नहीं हो सकी। संत प्रसाद ने बताया कि पहले भीड़ में लंबी लाइन लगवाकर पर्चा कटवाने गया तो वहां बताया गया कि कोविड जांच के लिए पर्चे की आवश्यकता नहीं है।
फिर लाइन लगाकर कोविड जांच रजिस्ट्रेशन काउंटर तक पहुंचा तो वहां पर पर्चा के बिना जांच नहीं किए जाने की बात कही गई। घंटो से सीएमओ कार्यालय के बाहर खड़े हैं सीएमओ बाहर नहीं निकल रहे हैं।
कोरोना जांच नहीं होने की बात कहने वाले संभावित संक्रमित नहीं बल्कि पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए पास बनवाने वाले लोग थे। काफी संख्या में ऐसे लोगों के होने के कारण जांच में समस्या हो रही थी। जिलाधिकारी ने कोविड रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त कर दी है, जिससे लोग वापस हो गए। - डॉ. अजय सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें