फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से निकाले तीन लाख, उच्चकों ने उड़ाए डेढ़ लाख रूपए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के नगर कोतवाली के सामने स्थित तीन लाख रुपये एक व्यक्ति ने निकाले थे। उससे डेढ़ लाख रुपये उच्चकों ने उड़ा लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के जफरापुर के रहने वाले फूलचंद गुप्ता ने बताया कि उनकी पौत्री की शादी है। उसकी तैयारी में लगे थे। 25 अप्रैल को पौत्री का तिलक चढ़ाने जाना है। इसलिए गुरुवार को वह शहर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से पैसे निकालने आए थे।
यहां तीन लाख निकालने के बाद रूपयों को एक थैले में रख दिया था। बैंक से बाहर निकलने से पहले जब रुपयों को चेक किया तो डेढ़ लाख उसमें से गायब थे। फूलचंद ने बताया कि इसकी जानकारी उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक को दी तो शाखा प्रबंधक ने पुलिस में शिकायत करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद कोतवाली नगर में तहरीर दी। मौके पर पुलिस जांच करने पहुंची। पुलिस ने बैंक के सीसी टीवी फुटेज को खंगाला है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। सीसी टीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें