फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति संवेदनशील बूथों की होगी वीडियोग्राफी

Sun, 11 Oct 2015 10:43 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अति संवेदनशील प्लस बूथों की वीडियोग्राफी करायी जाएगी। वहीं, इस बार बूथों पर सुरक्षा कारणों से पोलिंग एजेंट अपने साथ मोबाइल फोन नही ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी रविवार को जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय व एसपी अनिल कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट के मीटिंग हाल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 13 अक्टूबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण निपटाए जाने के बाबत प्रशासन की ओर से की जा रहीं तैयारियों की जानकारी देने के साथ मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


डीएम ने पत्रकारों को बताया कि शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सदर तहसील क्षेत्र को 9 जोन व 79 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें हर सेक्टर व जोन में एक-एक सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा हर ब्लॉक में एक-एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को लगाया है, ताकि बूथों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिले। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भ्रमण में कठिनाई न हो और जरूरत पर फौरन पहुंच कर कार्रवाई कर सकें। इसके लिए उनके साथ क्षेत्र के लेखपालों को सेक्टर गाइड के रूप में लगाया गया है।
विज्ञापन


चुनाव में कर्मचारी की ड्यूटी बिना ठोस कारण के नही कटेगी। बिना बताए न आने वाले कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें