फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय गिरा हाईटेंशन तार, मां-बाप को बचाने में बेटा-बेटी भी जिंदा जले

Tue, 03 Nov 2015 10:22 PM IST
गाेंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को 11 हजार केवी हाईटेंशन तार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। छह साल की एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ। उस समय सभी लोग एक दुकान के बाहर सो रहे थे। मरने वालों में सभी देवरिया जिले के थे, जो 20 साल से मनकापुर में मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहे थे।
विज्ञापन




देवरिया के दयाशंकर (50) का परिवार बंदरहा गांव के मजरे चिरैया में एक दुकान के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तड़के तीन बजे  लकड़ी के जर्जर क्राॅस आर्म में बंधे इंसुलेटर में अचानक स्पार्किंग होने से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे दयाशंकर व उसकी पत्नी सरोज (40) जिंदा जल गए। उनकी चीख सुनकर थोड़ी ही दूर पर धान के पुआल पर सो रही बेटी सीमा (16) व बेटा रवि (10) जाग गए और बचाने की कोशिश की लेकिन हाईटेंशन लाइन के करंट ने उनको भी खींच लिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें