फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार बूथों की हाईटेक निगरानी, सीमा पर 15 थानों की होगी नजर

विज्ञापन
गोंडा के पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेस करते डीएम व एसपी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रशासन ने चुनौतियों से निपटने का खाका खींच लिया है। बूथों पर शांति के साथ ही इस बार कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने की रणनीति तैयार की गई है। तीन अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ ही सीडीओ, सीआरओ और एडीएम जिले के तीनों जोन पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा चारों तहसीलों के एसडीएम के साथ ही अतिरिक्त चार एसडीएम भी लगाए गए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स की एक कंपनी के साथ ही एसएसबी, पीएसी व सिपाहियों के साथ ही पांच हजार से अधिक होमगार्ड भी असलहों से लैस होकर बूथों पर व्यवस्था बनाएंगे।
यही नही जिले की सीमाओं पर छह जनपदों के 15 थाना क्षेत्र हैं। आईजी राकेश सिंह ने सभी थानों को सर्तक किया है कि मतदान के दिन कड़ी निगरानी रहने के साथ ही बैरियर से आवागमन रोकें।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव को सकुशल कराने के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 19 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के दौरान जिले में 26 लाख 69 हजार मतदाता अपने मताधिकार को प्रयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जिले में 1588 मतदान केन्द्र तथा 4428 बूथ बनाए गए हैं। जिले को तीन डिवीजन में बांटा गया है जिसमें तीन अपर जिलाधिकारी व एएसपी रैंक के अधिकारी लागए गए हैं। इसके अलावा 04 अतिरिक्त एसडीएम व 04 रेगुलर एसडीएम की तैनाती की गई है।
07 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 31 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 231 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। चेकिंग कार्य के लिए जिले में 36 बैरियर व चेक पोस्ट बनाई गई हैं। 112 संदिग्ध लोगों को धारा 144 के तहत प्रतिबंधित करनके के साथ ही 48 हजार 480 लोगों को शांति भंग की धाराओं में पाबंद किया गया है। 12 हजार लोगों का जमानती वारंट तथा 103 लोगों का गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
पंचायत चुनाव में अवैध व नकली शराब का प्रयोग न हो सके इसके लिए 2327 छापे मारे गए, 1050 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई तथा 932 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 23554 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ ही 80हजार किलोग्राम से अधिक लहन नष्ट की गई है।
1755 दुकानों की जांच कराने के साथ ही 108 भट्ठियां तोड़ी गई हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में अब तक 10 हजार से अधिक असलहे जमा कराए जा चुके हैं तथा 86 असलहे निरस्त तथा 184 असलहे निलंबित किए गए हैं। 161 के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर अपराधियों की 18 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क कर राजकोष में जमा कराने का काम किया गया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि जिले में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुनिश्चित कराए गए हैं। जिले में एक कंपनी सीमा सुरक्षा बल तथा दो कंपनी पीएसी बल अतिरिक्त प्राप्त हुआ है। जिसे संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर लगाया गया है। इसके अलावा हर थाने में पुलिस की क्लस्टर टीमें बनाई गई हैं, जो हर 05 से 10 मिनट के भीतर प्रत्येक मतदान केंद्रों पर पहुंचती रहेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें