फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे बच्चों के परिजनों को दिया सहायता राशि का चेक

विज्ञापन
31द्दस्रड्डश्च14-गोंडा के कटरा बाजार में नदी में डूबने से मरने वाले वाले तीन बच्चों की मां को सहायत? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
रूपईडीह (गोंडा)। बीते दिनों भोलाजोत गांव के पास विसुही नदी में नहाने समय डूबने से एक किशोर और दो बालकों की हुई मौत के बाद शनिवार को भाजपा विधायक बावन सिंह व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल ने बच्चों के परिजनों को ब्लाक कार्यालय के सामने चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया।
विज्ञापन

कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बावन सिंह ने बताया कि 28 जुलाई की सुबह खरगूपुर थाना क्षेत्र के पचुर्खी मनोहरजोत गांव के मजरा भोलाजोत के तिलकराम वर्मा का बेटा विक्रांत (12), पवन कुमार यादव का बेटा छोटे (12) व सुरेश कुमार मिश्र का बेटा आनंद कुुमार मिश्रा (14) एक साथ राशन की दुकान पर राशन लेने गए थे। सड़क के किनारे साइकिल खड़ी करके तीनों भोलाजोत के पास विशुही नदी में नहाने लगे। गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई थी।
घटना के दूसरे दिन तीनों के शव नदी में उतराते मिले थे। भाजपा विधायक बावन सिंह व ज्वांइट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल ने शनिवार को परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में विक्रांत के पिता तिलक राम वर्मा, महेश उर्फ छोटे की मां सावित्री देवी तथा आनंद कुमार के पिता सुरेश कुमार मिश्र को ब्लॉक कार्यालय के सामने चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया। विधायक ने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, थानाध्यक्ष कौड़िया चितवन कुमार, आर्यनगर चौकी प्रभारी अजय कुमार पांडे, एडीओ पंचायत अजीत कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन प्रसाद तिवारी, राम मूर्ति सिंह, मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्र, डॉ. देवानंद शुक्ल, ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार मिश्र, पप्पू शुक्ल, सत्यप्रकाश मिश्र, देव नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें