फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देवीपाटन मंडल के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलीपैड

Fri, 06 Mar 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आपातकालीन स्थितियों, वीआइपी मूवमेंट के लिए देवीपाटन मंडल के सभी ब्लाॅक मुख्यालयों पर स्थायी हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। जमीन की तलाश तेज कर दी गई है। अधिशासी अभियंता ने जमीन के लिए एसडीएम को पत्राचार किया गया है। ऐसे में जमीन उपलब्धता के आधार पर लोक निर्माण विभाग हेलीपैड बनाने के लिए प्रस्ताव भेजेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में अस्थायी हेलीपैड बनाने में काफी समय और सरकारी धन व्यय होता है। मंडल के करीब 40 खंडों में अभी तक कोई स्थायी हेलीपैड नहीं है। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह का कहना है कि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को सभी ब्लॉकों में हेलीपैड के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला व तहसील प्रशासन के समन्वय से खाली सरकारी जमीन पर हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव तैयार होगा। शासन से बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। प्रत्येक हेलीपैड के निर्माण पर लगभग 85 लाख रुपये का खर्च आएगा।

निर्माण की प्रक्रिया और विशेषताएं

हेलीपैड मुख्य सड़क से सटे और खंड मुख्यालयों के समीप बनाए जाएंगे। ऐसी सरकारी भूमि का चयन होगा, जहां ऊंचे पेड़ या बिजली के तार जैसी बाधाएं न हों। लोक निर्माण विभाग स्थल तक रास्ता भी बनवाएगा और उसे कंक्रीट की चहारदीवारी से घेरेगा। मुख्य अभियंता अखिलेश दिवाकर ने बताया कि जमीन चिह्नित होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें