फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दंगल में अयोध्या के हेलीकॉप्टर बाबा विजयी

Sat, 25 Jan 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। कस्बे में रेलवे क्राॅसिंग के निकट मैदान में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता कुश्ती दंगल का समापन मुख्य अतिथि छपिया के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बाबूराम यादव व आयोजक प्रधान प्रतिनिधि अमित यादव ने किया। दूसरे दिन दंगल में पहला मुकाबला के अयोध्या के पहलवान हेलीकॉप्टर बाबा व राजस्थान के मुन्ना टाइगर के बीच हुआ। इसमें हेलीकॉप्टर बाबा विजयी हुए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में सहारनपुर के पहलवान मो. वकार ने दिल्ली के मोंटी को हराया। गोरखपुर के पहलवान गोविंद ने मसकनवा के शाहबाज, बरेली के काला चीता ने मेरठ के विक्की पहलवान को परास्त किया। कुश्ती में मसकनवा के हरीश ने कानपुर के मान सिंह को, पंजाब के विक्की पहलवान ने उत्तराखंड के परवेज को, कलियर शरीफ के फकीर बाबा ने चंडीगढ़ के टोनी पहलवान, नेपाल के लक्की थापा ने पंजाब के मोंटी को शिकस्त दी। कलियर शरीफ के फकीर बाबा व अयोध्या के हेलीकॉप्टर बाबा के बीच बराबर का मुकाबला रहा। कुश्ती में रेफरी की भूमिका पहलवान गुड्डू यादव, संचालन मुन्ना टाइगर व हरीश ने किया। इस दौरान बबलू सिद्दीकी, मो. शाहिद, मो. कासिम, मो. अली, ओंकार सोनी, सलमान आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें