फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: WFI ऑफिस पुराने पते पर शिफ्ट होने पर बृजभूषण शरण सिंह बोले- यह बड़ा मुद्दा नहीं, इसका फैसला महासंघ करेगा

Sat, 25 Jan 2025 12:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

WFI ऑफिस पुराने पते पर शिफ्ट होने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह बड़ा मुद्दा नहीं है। इसका फैसला महासंघ करेगा। 
विज्ञापन
WFI के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में WFI (भारतीय कुश्ती संघ) का कार्यालय एक बार फिर अपने पुराने पते पर शिफ्ट हो गया है। यह पुराना पता WFI के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का घर है। जो 21, अशोका रोड, दिल्ली में स्थित है।  

विज्ञापन


पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का घर उनके चीफ रहते लंबे समय तक WFI के कार्यालय के रूप में उपयोग होता रहा है। पूर्व सांसद पर यौन शोषण के आरोपों के बाद यह कार्यालय दिल्ली के हरि नगर शिफ्ट हो गया था। अब एक बार फिर पुराने पते पर शिफ्ट हो गया है। 



WFI कार्यालय के अपने पुराने पते यानी बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर शिफ्ट होने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल WFI कार्यालय हरि नगर में है। हम एक नई जगह की तलाश कर रहे हैं। मैं लंबे समय से कुश्ती से जुड़ा हुआ हूं। इस वजह से पहलवान और खेल से जुड़े लोग दिल्ली स्थित आवास पर आते रहते हैं। WFI कार्यालय के स्थान को लेकर यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। इसका फैसला महासंघ करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें