फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झमाझम बारिश से राहत तो कहीं उमस कर रही बेहाल

Sun, 22 Jun 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में रविवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। कुछ इलाकों में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली तो अन्य इलाकों में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय, इटियाथोक, पंडरीकृपाल, रुपईडीह, करनैलगंज, परसपुर आदि क्षेत्रों में रविवार को पूरे दिन उमस से लोग परेशान रहे। हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। रविवार की छुट्टी के कारण शहर का गांधी पार्क लोगों से गुलजार रहा। बच्चे फौव्वारे से नहाकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते रहे। वहीं, परसपुर के लोहंगपुर में बच्चे ट्यूबवेल में नहाते दिखाई पड़े। जबकि नवाबगंज क्षेत्र में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। हवा की ताजगी से लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान रहे। इटियाथोक उपकेंद्र के बेंदुली से मिलने वाली आपूर्ति पूर्वाह्न 11:35 बजे बंद हो गई। अपराह्न 03:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इससे पहले शनिवार रात खरगूपुर फीडर से 12:40 बजे ब्रेकडाउन हुआ था जो सुबह बहाल हुआ। अवर अभियंता अजय गुप्ता ने बताया कि आठ घंटे की कटौती की जाती है। ओवरलोड होने पर 30 मिनट से एक घंटे तक अतिरिक्त कटौती की जाती है। तेज बारिश होने पर भी ग्रामीण फीडरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। शुक्लागंज उपकेंद्र के तहत गोपपुर, बादलपुर सहित कई गांवों में रात में एक बजे ही आपूर्ति बंद कर दी जाती है। उपभोक्ता अरविंद मिश्र ने बताया कि दो दिन से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चरमरा गई है, गर्मी व उमस के चलते लोग रातभर सो नहीं पाते।
विज्ञापन

उल्टी दस्त व पेट दर्द से पीड़ित 12 भर्ती
मौसम के बदलाव के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार को उल्टी, दस्त व पेट दर्द के 12 मरीजों को भर्ती कराया गया। आवास विकास कॉलोनी निवासी आयुष, कोतवाली देहात के भिवपुर निवासी मोहब्बत अली, मुंडेरवा माफी निवासी अनिरुद्ध समेत 12 लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ईएमओ डॉ. खालिक बिलाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मौसमजनित बीमारियां बढ़ी हैं। खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। प्रतिदिन कम से कम छह लीटर पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें