09जीडीएपी9-गोंडा के जिला अस्पताल में इलाज का सच देखती स्वास्थ्य एंव चिकित्सा सचिव वीएच हेकली निमो?
- फोटो : GONDA
गोंडा। प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव वी हेकली झिमोमी शुक्रवार को जिला अस्पताल की छत पर जल भराव व गंदगी देखकर भड़क गईं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताते हुए अव्यवस्था को ठीक कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल का कोना कोना देखा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व खासकर बाबू वर्ग को जन सुविधाओं को बेहजर ढंग से काम निपटाने की चेतावनी दी। उन्होंने दो टूक कहा कि विभाग में बाबुओं की ओर से की जा रही मनमानी की शिकायत उन तक नहीं पहुंचनी चाहिए।
प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव आईएएस वी हेकली झीमोंमी शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंची। वह सबसे पहले विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ सीधे अस्पताल के वार्ड, कार्यालय व कोने कोने का निरीक्षण किया। भवन के अन्दर नमी देख वह सीधे अस्पताल के छत पर पहुंची। उन्होंने देखा कि छत पर वाटर सप्लाई के लिए बने सिस्टम से पानी का रिसाव होकर छत पर भरा है। इसके अलावा नीचे आसपास बने अस्पताल के शौचालय की दुर्गंध काफी हौलनाक है। यह देख स्वास्थ्य सचिव भड़क उठीं उन्होंने अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जतायी। अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती एक युवती का बुखार ठीक न होने के मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया।
उन्होंने चिकित्सक समीर गुप्ता से युवती के मर्ज की जानकारी ली और निर्देश दिया कि युवती की दोबारा ठीक से जांच कराकर उसका इलाज किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने जिम्मेदारी को ठीक से निभाएं। उनकी किसी भी तरह की शिकायत उनके पास तक नहीं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने जिला अस्पताल के पार्क में पौध रोपण किया। इसके अलावा उन्होंने झंझरी ब्लाक के काजीदेवर स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। वहां पर उन्होंने पौध रोपण किया। उनके साथ एडी स्वास्थ्य डॉ.सतीश चन्द्र, जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मधु गैरोला,प्रमुख अधीक्षक डॉ.अरूण लाल व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।