फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेन में दो यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, मौत

Wed, 22 Apr 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। अलग-अलग ट्रेनों में यात्रा कर रहे दो यात्रियों की हालत बिगड़ गई। जब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचती तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बरगदही निवासी चंपा देवी (56) अपनी दो बेटियों ज्योति व पूजा के साथ वैशाली एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थीं।
विज्ञापन

बीच सफर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। ट्रेन के गोंडा पहुंचने पर उन्हें उतारा गया। एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दूसरी घटना में संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के डारीडीहा गांव निवासी संतराम चौधरी (55) मुंबई से कमाकर घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। गोंडा स्टेशन पर ट्रेन पहुंची लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें