दुर्जनपुर घाट। तरबगंज थाना के धौरहरा घाट बाबापुरवा में बुधवार शाम आग लग गई। घटना में बुधराम निषाद और विश्राम निषाद की फूस से बनी दो झोपड़ियां राख हो गईं। लपटों में घरों में रखा सारा घरेलू सामान, गेहूं, सरसों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और भूसा भी जल गया।
घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर लेखपाल अनिरुद्ध तिवारी मौके पर पहुंचे। बताया कि रिपोर्ट तहसील को भेजी जाएगी। अग्निशमन दस्ता आग बुझने के एक करीब घंटे बाद पहुंचा।