फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का स्वास्थ्य ही समाज की सबसे बड़ी ताकत : डीएम

Tue, 10 Feb 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जीजीआईसी में छात्राओं को दवा ​खिलातीं डीएम प्रियंका निरंजन व स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी। स्रोत
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम प्रियंका निरंजन ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवा वितरित की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य ही समाज की ताकत है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। डीएम ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच और समय-समय पर दवा लेने से शारीरिक विकास और प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत रहता है। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. जय गोविंद, प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी उपस्थित रहीं। दवा खिलाने का अभियान 13 फरवरी तक चलाया जाएगा।

पसका संवाद के अनुसार परसपुर स्थित महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि 1,500 बच्चों को दवा खिलाई गई। शैलेंद्र सिंह, अंजनी, योगेंद्र, पवन, सुरेंद्र तिवारी, दर्शन कुमार, निधि सिंह, सोमिल, पवन, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेलसर संवाद के अनुसार प्राथमिक विद्यालय खमरौनी में सीएचओ आकांक्षा गुप्ता की देखरेख में 67 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई और छोटे बच्चों को ड्रॉप पिलाया गया। सरिता मौर्या, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें