फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला अस्पताल में लगेगा हेल्थ एटीएम, मिनटों में मिलेगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में गर्भवतियों व अन्य महिलाओं को जरूरी जांचों के लिए लंबी लाइन लगाने या बाहर निजी पैथालॉजी पर भटकने से निजात मिल जाएगी। अस्पताल में हेल्थ एटीएम लगाकर एक ही स्थान पर 50 से अधिक जांचों की सुविधा दी जाएगी। इस प्रक्रिया से बाहर की पैथालॉजी की तुलना में मरीज को सिर्फ 20 फीसदी ही भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि हेल्थ एटीएम से 5 से 10 मिनट में जांच रिपोर्ट मिलने के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों से टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए परामर्श मिल सकेगा। हेल्थ एटीएम से शरीर की स्क्रीनिंग, ब्ल्ड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडी फेट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट आदि के आलवा ग्लूकोज, हिमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, डेंगू, चिकनगुनिया, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था जांच, टायफाइड, एचआईवी, ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी समेत 50 से अधिक जांचों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें