फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: होली मिलन में गाढ़ा हुआ भाईचारे का रंग

Mon, 02 Mar 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आरएसएस कार्यालय पर होली खेलते सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह व अन्य। स्रोत: संघ
विज्ञापन
गोंडा। होली से पहले सोमवार को ही पूरा शहर रंग, गुलाल व उल्लास से सराबोर नजर आया। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल व रंग लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों में दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

शहर के महराजगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय प्रताप भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। पारंपरिक चौताल, फाग व काव्यपाठ के बीच रंगों की बौछार ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह व करनैलगंज विधायक अजय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक प्रवीण, जिला संघ चालक श्रीमान सिंह, सह संघ चालक पंकज अग्रवाल, जिला प्रचारक सतीश, नगर प्रचारक अमित सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे। मनमोहक झांकियों और पारंपरिक गीतों ने सभी का मन मोह लिया।
फुलवारी पब्लिक स्कूल परिसर में भी होली का उत्सव मनाया गया। विद्यालय की प्रबंधक नीता सिंह, उप प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा व शिक्षकों ने बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर स्नेहपूर्ण शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रांगण में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और पारंपरिक गीतों पर थिरकते नजर आए। पूरे वातावरण में हंसी-खुशी और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

अनाथालय में बच्चों संग बांटी खुशियां
सामाजिक संगठन इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह की ओर से पंतनगर स्थित अनाथालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों ने अनाथ बच्चों के साथ रंग खेलकर उन्हें अपनेपन व स्नेह का अहसास कराया। बच्चों को मिठाई, रंग, पिचकारी व अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि पर्वों का असली आनंद तभी है, जब समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें