नवीन गल्ला मंडी से साइकिल रेस में हिस्सा लेते बच्चे। स्रोत: आयोजक
गोंडा। 46वें महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को अग्रवाल नवयुवक संघ की ओर से साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इसमें बालक व बालिकाओं की अगल-अलग प्रतियोगिताएं हुईं। नवीन गल्ला मंडी से संजय अग्रवाल व कमल किशोर शाह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।
बालिका जूनियर वर्ग में हर्षिता संघई को प्रथम, मोली जैन को द्वितीय व दिव्या अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। बालक जूनियर वर्ग में आद्विक बंसल को प्रथम, रुद्रांश सोमानी को द्वितीय व श्रेष्ठ गर्ग को तृतीय स्थान मिला। बालिका सीनियर में वर्ग में आरना अग्रवाल को प्रथम, राध्या मित्तल को द्वितीय व विती सिंघल को तृतीय स्थान मिला। बालक सीनियर वर्ग में ऋषित अग्रवाल को प्रथम, अविल पचेरिया को द्वितीय व कार्तिक अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। नवयुवक संघ के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती समारोह 20, 21 व 22 सितंबर को रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित होगा। महोत्सव से पहले रविवार को साइकिल रेस का आयोजन किया गया।