फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मां वाराही धाम पहुंचे न्यायमूर्ति डाॅ. गौतम

Sun, 14 Sep 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वाराही देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे प्रशासनिक न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी व न्यायिक अ​ध
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डाॅ. गौतम चौधरी रविवार को मां वाराही धाम पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। धाम में प्रवेश पर महंत साध्वी रामा ने उनका स्वागत किया। न्यायमूर्ति ने कहा कि मां वाराही धाम श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। पूजन के बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी 2019 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बने और 2021 में स्थायी न्यायाधीश हुए। वह हिंदी में निर्णय लिखने के लिए खास पहचान रखते हैं। वह अब तक हजारों निर्णय हिंदी में लिख चुके हैं। इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश रश्मि नंदा, एसडीएम विश्वमित्र सिंह, सीओ उमेश्वर सिंह, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें