फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Wed, 01 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पवन तनय संकट हरन मंगल मूरति रूप, राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप... की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल को जिले के सभी हनुमान मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने भोर से ही मंदिरों में कतारबद्ध होकर बजरंगबली की पूजा की।
विज्ञापन


घरों में भी बजरंगबली की विधि-विधान के साथ पूजा करके परिवार के लिए मंगलकामना की गई। भक्तों की सुविधा के लिए नगर में तमाम स्थानों पर व्यापारियों एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा प्याऊ एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। 

सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह का प्रत्येक मंगलवार बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बजरंगबली की आराधना करने से भक्तों के सभी मनोरथ पूरे होते है। घर में खुशहाली आती है और बच्चों में बल व बुद्धि की वृद्धि होती है।
विज्ञापन


इसी मान्यता के चलते ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को बजरंगबली की पूजा के लिए नगर के रानी तालाब स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। भक्तों ने मंगलकारी हनुमान जी की पूजा-अर्चना करके परिवार व समाज के कल्याण की कामना की।

वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रीराम चरित मानस पाठ एवं श्री सीताराम नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारी गंगा बाबा ने महाआरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया। नगर स्थित झारखंडी मंदिर में भी दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ के साथ मंगलगान का आयोजन किया गया।

यहां भी भक्तों ने भोर से देर रात तक बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। इसके अतिरिक्त तुलसीपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर व हनुमानगढ़ी, उतरौला स्थित श्रीबालाजी मंदिर सहित पचपेड़वा, गैसड़ी, ललिया, मथुरा, श्रीदत्तगंज, हरैया, शिवपुरा, हरिहरगंज, गैड़ास बुुजुर्ग, पेहर बाजार, महदेईया व रेहरा बाजार आदि में भी दूसरे बड़े मंगल पर बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गई।

नगर स्थित गांधी मार्केट के सामने व्यापारी संजय मोदी द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। जिला मेमोरियल अस्पताल के सामने आलोक श्रीवास्तव, भगवतीगंज चौराहे पर मंटा गुप्ता व समर जावेद, वीर विनय चौराहे पर तुलसीपुर प्राइवेट बस स्टैंड, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने राप्ती गैस एजेंसी, बड़ा पुल चौराहे पर अजय कृष्ण पांडेय, भूपेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, शिवकुमार व बृजेंद्र कृष्ण पांडेय द्वारा भक्तों को हलुवा, चना, लड्डू एवं पूडी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया।

इसके अतिरिक्त पीपल तिराहे व एसपी आवास के सामने भी लोगों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। कई स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था कर भक्तों को शीतल जल व शरबत पिलाया गया।
साफ-सफाई के रहे बेहतर प्रबंधज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर नगर के सभी मंदिरों के आसपास तथा प्रमुख मार्गों पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा सुबह-शाम सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल के निर्देश पर कुछ मंदिरों के पास श्रद्धालुुओं को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका द्वारा पानी का टैंकर भी खड़ा किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें